रांची, मार्च 23 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड वैद्य ब्राह्मण समाज के उत्थान के प्रति कृतसंकल्प रहूंगा। समाज के लोगों को अपने हक और अधिकार के लिए आवाज बुलंद करनी होगी। यह बातें समाज के अध्यक्ष वाणी कुमार राय ने कहीं। वे बेड़ो प्रखंड के बारीडीह गांव स्थित पड़हा भवन में रविवार को झारखंड वैद्य ब्राह्मण समाज के वार्षिक अधिवेशन में बोल रहे थे। बैठक में समाज के उत्थान पर विमर्श और मंथन किया गया। इस दौरान सचिव नित्यानंद राय ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान पिछले वर्ष लिए गए प्रस्ताव के निराकरण के साथ वार्षिक आमदनी और कोष वृद्धि की जानकारी दी। वहीं कोषाध्यक्ष प्रताप कुमार राय ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसमें सर्वसम्मति से पहला वार्षिक रक्तदान शिविर कार्यकम का आयोजन करने, समाज के लोगों को समय पर रक्त आसानी से मुहैया कराने, समाज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.