रांची, दिसम्बर 1 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड विधानसभा के संयुक्त सचिव रंजीत कुमार को प्रभारी सचिव बनाया गया है। उन्होंने सोमवार को झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव का पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही झारखंड विधानसभा सभागार में सेवानिवृत्त प्रभारी सचिव माणिक लाल हेमब्रम के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो समारोह में शामिल हुए। माणिक लाल हेमब्रम संयुक्त सचिव, झारखंड विधानसभा के सचिव के प्रभार पर रहते हुए 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए। माणिक लाल हेमब्रम अपनी 37 वर्ष की सेवा अवधि में बिहार विधानसभा सचिवालय सहित झारखंड विधानसभा सचिवालय में विभिन्न शाखाओं एवं समितियों में कार्यरत रहते हुए अवर सचिव, उप सचिव एवं दिनांक 25-10-2013 को संवर्गीय पद सोपान में प्रोन्नति पाकर संयुक्त सचिव के पद पर आसी...