नई दिल्ली, जुलाई 1 -- झारखंड की सड़कों को अब एक नई रफ्तार मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के तहत राज्य की छह प्रमुख स्पीड कॉरिडोर परियोजनाओं को लिंक करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है। इसका उद्देश्य राज्य में सड़क नेटवर्क को न केवल बेहतर बनाना है, बल्कि लंबी दूरी तय करने में लगने वाले समय और खर्च दोनों में उल्लेखनीय कमी लाना भी है। ऐसा होने पर झारखंड की पूर्वोत्तर के सातों राज्यों, ओड़िशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ से हाई स्पीड फोर लेन कनेक्टिविटी हो जाएगी। पारादीप और साहिबगंज मल्टी मॉडल टर्मिनल के बीच भी व्यापारिक गलियारा तैयार होगा। झारखंड का यह प्रस्ताव भारत सरकार को व्यवहारिक लगा:राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार और केंद्रीय सड़क, परिवहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.