रांची, दिसम्बर 23 -- झारखंड में ठंड और कंपकंपाने वाली है। भारतीय मौसम विभाग रांची के अनुसार, मंगलवार से कोहरा छंटने की संभावना है। इसके साथ ही रांची समेत आठ जिलों में शीतलहर चलने के आसार हैं। उत्तर से आने वाली सर्द हवा के कारण न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कोहरा कम होने से उत्तर की ओर से आने वाली सर्द हवाएं और असर दिखाएंगी। अगले चार दिनों में रांची समेत मेदिनीनगर, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार आदि जिलों के ग्रामीण इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका है।रांची में कोहरे के कारण चार विमान किए गए रद्द इधर, सोमवार को भी कोहरे से विमान सेवा प्रभावित रही। रांची में 600, पलामू में 400 तो जमशेदपुर में 300 मीटर दृश्यता रही। दृश्यता कम होने से रांची आने वाले चार विमान रद्द कर दिए गए...