जामताड़ा, नवम्बर 8 -- झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 की तैयारी को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 एवं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक आयोजित की गई। डीसी ने बताया कि झारखंड राज्य के 25 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष झारखंड@25 थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह का शुभारम्भ 11 नवंबर को किया जाएगा। जिला स्तर पर 11 से 14 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 11 नवंबर को रन फॉर झारखंड एवं एलईडी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके अलावा 12 नवंबर को स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, 13 नवंबर को जिले के टूरिस्ट प्लेसों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.