गिरडीह, अगस्त 31 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। खंडोली में रविवार को झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ का जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मौके पर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। महासंघ के राज्याध्यक्ष निवार्चित होने पर अमर किशोर प्रसाद सिन्हा को संघ द्वारा शॉल व बूके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्याध्यक्ष ने संघ के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि महासंघ के राज्याध्यक्ष तक का सफर संगठन की देन है। उन्होंने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी शक्ति है। राजस्व उप निरीक्षक के बाद अंचलाधिकारी तक की प्रन्नोति भी संगठन के संघर्ष का परिणाम है। इसलिए संगठन से जुड़कर काम करें। इससे सम्मान की रक्षा होती है। कार्य के प्रति ईमानदार रहें युवा राजस्व उप निरीक्षक : ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.