धनबाद, जनवरी 12 -- झरिया, प्रतिनिधि झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन का 13वां राज्य सम्मेलन रविवार को झरिया फुलारीबाग स्थित आरएस गार्डेन में हुआ। इसमें 200 प्रतिनिधि एवं पूरे राज्य से बिजली कर्मी शामिल हुए। अध्यक्षीय मंडली में श्रवण कुमार, सफीउल्ला खान थे। सम्मेलन की शुरुआत प्रदेश महामंत्री रामकृष्णा सिंह ने झंडोत्तोलन कर की। रामकृष्णा सिंह ने कहा कि जो सुविधायें मजदूरों ने आंदोलन कर हासिल किया था, उसे छिन लिया गया। उसे लड़ाई कर वापस लेना होगा। मांगों की पूर्ति के लिए 20 फरवरी से राज्य व्यापी चरणबद्ध आंदोलन व 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। प्रदेश कमेटी का गठन किया गया। इसमें रामकृष्णा सिंह को पुनः निर्विरोध महामंत्री चुना गया। सुरेश सिन्हा अध्यक्ष, केएन सिंह सह महामंत्री, श्रवण कुमार उप महामंत्री, जियाउल रहमान सहित दस को उपाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.