बोकारो, सितम्बर 1 -- गोमिया, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) का पहला बोकारो जिला सम्मेलन रविवार को पलिहारी गुरूडीह पंचायत भवन बैंक मोड़ गोमिया में आयोजित हुआ। अध्यक्षता यूनियन नेता अजय कुमार नायक ने की और संचालन शंकर प्रजापति ने किया। उद्घाटन यूनियन के राज्य महासचिव संजय पासवान ने किया। कहा कि समाज की हर आवश्यकता के निर्माण में मजदूरों की अहम भूमिका होती है, लेकिन सबसे ज्यादा शोषण भी इन्हीं का होता है। मजदूरों को एकजुट कर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए यूनियन लगातार संघर्षरत है। आने वाले समय में यह यूनियन झारखंड के सबसे बड़े मजदूर संगठन के रूप में सामने आएगी। यूनियन नेता राकेश कुमार ने लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की और मजदूरों को भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं की जानकारी दी। सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.