घाटशिला, नवम्बर 14 -- बहरागोड़ा।झारखंड राज्य के 25 वें स्थापना दिवस के अवसर पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में बहरागोड़ा महाविद्यालय सभागार में प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी के बेहरा की अध्यक्षता में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 'झारखंड की कला संस्कृति और इतिहास' विषय पर महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयंसेवकों और अध्ययनरत विद्यार्थियों ने भाग लिया। विगत गुरुवार को हुए चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम आज घोषित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान राखी रानी राउत, द्वितीय स्थान खुशनुमा शादाब और तृतीय स्थान सना फ़ातिमा को मिला। महाविद्यालय में आयोजित शुक्रवार की भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान शर्मिष्ठा घोष, दूसरा स्थान रुद्राभिषेक मन्ना और तीसरा स्थान तुरीना माइती को मिला। इस मौके पर बहरागोड़ा महाविद्यालय के एन...