सिमडेगा, दिसम्बर 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ जिला इकाई की बैठक रविवार को जिला कृषि कार्यालय परिसर में होगी। संघ के जिला सचिव सुशील कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में अनुबंध कर्मचारी, स्वास्थ्य सहिया, आजीविका कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी, सफाइ कर्मचारियों के विभिन्न मांगों पर चर्चा होगी। उन्होंने संघ के सभी सदस्यों से दिन के 11 बजे बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...