धनबाद, अक्टूबर 9 -- धनबाद। निरसा गुरुद्वारा प्रांगण में बुधवार को झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ की बैठक हुई। मौके पर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर समाधान के लिए रणनीति बनाई गई। संघ के संतोष कुशवाहा व उनकी पत्नी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ऊर्जा मित्र ने कहा कि बिल बनाने पर राशि का भुगतान नहीं हो रहा था। आंदोलन की घोषणा करने पर दुर्गापूजा से पूर्व तीन माह का भुगतान किया गया। मौके पर मनवर खान, रोनित सिंह, काशीफ माति, सुरेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सलीम अंसारी, गोपाल मंडल, रवि कुमार, सोमनाथ, नदीम अहमद, विकास रवानी सहित अन्य ऊर्जा मित्र उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...