गोड्डा, जनवरी 16 -- गोड्डा। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्राणेश सॉलोमन एवं सदस्य इकरारूल हसन तथा बरकत अली ने शुक्रवार को पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियानी गांव पहुंचकर 7 जनवरी को फुटबॉल मैदान के पास हुई घटना के स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद आयोग के सदस्यों ने मृतक पप्पू अंसारी, निवासी रानीपुर गांव, प्रखंड पथरगामा के परिजनों से भेंटवार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके पश्चात स्थानीय किसान भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष प्राणेश सॉलोमन ने बताया कि पप्पू अंसारी के साथ घटी घटना के मामले में स्थल निरीक्षण के साथ संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई है। विभिन्न दृष्टिकोण से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है, रिपोर्ट आने के बाद जांच को और स्पष्ट दिशा मिलेगी। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.