चक्रधरपुर, नवम्बर 14 -- झारखंड रजत जयंती के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जबकि चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रैली चक्रधरपुर पोड़ाहाट स्टेडियम से निकलकर प्रखंड कार्यालय, चेकनका, भगत सिंह चौक, पवन चौक, प्रभात सिनेमा, कुसुमकुंज मोड़, इतवारी बाजार और कार्मेल स्कूल में जाकर संपन्न हुआ। इसके दौरान चक्रधरपुर नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली में भाग लिया। जबकि प्रखंड कार्यालय के विभिन्न विभाग के पदाधिकारी और शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.