बोकारो, फरवरी 9 -- कसमार, प्रतिनिधि। झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (जेयूजे) से जुड़े बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के पत्रकारों की एक बैठक रविवार को बहादुरपुर में हुई। मौके पर बोकारो जिलाध्यक्ष कृष्णा चौधरी, कोषाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सचिव सब्बीर अंसारी, मिथिलेश कुमार, राहुल कुमार बसु व अविनाश कुमार मौजूद थे। बैठक में कसमार प्रखंड कमेटी गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से शेखर शरदेंदू को अध्यक्ष व रमेश चंचल को सचिव बनाया गया। इसके अलावा हेमंत कुमार महतो को उपाध्यक्ष, विकास कुमार गोस्वामी को कोषाध्यक्ष तथा अशोक कुमार महतो को सह सचिव चुना गया। सदस्य के रूप में कमलेश जायसवाल, राजेश्वर महतो, लालेंदू शेखर मुखर्जी, सुभाष महतो, अनिल महतो एवं जय प्रकाश प्रसाद महतो चुने गये। जिलाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि जेयूजे विश्व स्तर के जर्नालिस्ट संगठन से संबद्ध पत्रकार...