रांची, अप्रैल 18 -- Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम बदलने वाला है। रांची समेत पूरे राज्य में हवा ने अपना रुख बदल लिया है। राजधानी समेत इसके दक्षिणी भाग में शुरू हुई पूर्वी हवा के कारण प्रदेश में शुक्रवार से अगले तीन दिन तक तेज हवा और गरज के साथ बारिश हो सकती है। हवा में आए बदलाव से संताल के देवघर और कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम में गुरुवार को बारिश हुई। वहीं, पिछले 24 घंटों के बीच रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह आदि जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य में मौसम में बदलाव का यह सिलसिला अप्रैल के अंत तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सूबे में अगले तीन दिन के बीच अधिकतम तापमान में दो से तीन तक डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद ही कुछ बदलाव की उम्मीद है। पूरे राज्य में अभी अधिकतम तापमान औसत से दो से चार डिग्री तक नीचे है। मौसम में बदला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.