नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा नेतृत्व परिवर्तन किया है। बीजेपी ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। आदित्य साहू ने रवींद्र कुमार राय की जगह झारखंड में भाजपा की कमान संभाली है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने एक पत्र जारी कर यह घोषणा की है। घोषणा करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि रवींद्र कुमार राय की जगह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी में पिछले कई महीनों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इस दौरान कई नाम सामने आ रहे हैं। जिनमें कुछ महिला नेताओं के नाम भी सामने आए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.