नई दिल्ली, फरवरी 2 -- झारखंड के चतरा से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी नेता विष्णु साव एनआईए के एक केस में गवाह भी थे। इस मामले में परिजनों ने उग्रवादियों पर हत्या करने की आशंका जताई है। फिलहाल इस मामले पर प्रशासन कुछ भी बोलने से कतरा रहा है। घटना चतरा के टंडवा स्थित लेंबुआ गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह 8 बजे कुछ लोग साव के घर पर आए और उन्हें उठाकर ले गए। बदमाश, साव को घर से किडनैप करने के बाद तीन किलोमीटर दूर लेकर गए और वहीं उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से कतरा रही है।NIA केस में गवाह भी थे विष्णु मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता विष्णु साव एनआईए के केस नंबर 3/8 के मुख्य गवाह भी थे। आशंका जताई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.