रांची, फरवरी 7 -- झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने राज्य के 22 जिलों में कुल 634 कब्रिस्तान की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण योजना की स्वीकृति दी है। सभी जिलों के अलग-अलग प्रखंडों में स्वीकृति कब्रिस्तान सौंदर्यीकरण योजना में करीब 146 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सबसे अधिक कब्रिस्तान की घेराबंदी साहिबगंज के लिए स्वीकृति की गई है। यहां 31.04 करोड़ रुपए की लागत से 126 कब्रिस्तान की घेराबंदी और उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। दूसरे स्थान पर खूंटी जिला है, जहां 82 कब्रिस्तान की स्वीकृति मिली है। योजना को लेकर कल्याण विभाग में कार्यरत संयुक्त सचिव जावेद अनवर इदरीसी द्वारा जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है। इनमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, जामताड़ा, दुमका, देवघर, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गोड्डा, गुमला, पाकुड़, प...