रांची, नवम्बर 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत राज्य के 13 जिलों में अगले दो दिन तक कहीं-कहीं शीतलहर चलने के आसार हैं। हालांकि मंगलवार से झारखंड में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक का उछाल आने की उम्मीद है। ऐसे में दो दिन बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर शीतलहर का असर देखने को मिला। इस दौरान गुमला जिला सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जिन जिलों में रविवार को शीतलहर का असर हैं, उनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी शामिल हैं। 24 घंटे में रांची का न्यूनतम पारा 2 डिग्री उछला मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कई जिलों के न्यूनतम तापमान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.