रांची, अप्रैल 15 -- झारखंड समेत रांची के कई हिस्सों में सोमवार की शाम मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा, मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश हुई। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई और जिससे गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शाम में सबसे अधिक बारिश बोकारो में दर्ज की गई, यहां 32.2 मिली बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया। रांची में 4.6 मिलीमीटर, खूंटी में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम का मिजाज 18 अप्रैल तक झारखंड के कई हिस्सों में बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल को पिंक अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 16 से 18 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया गया, जिसके तहत राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ तेज हवा चलेगी और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.