हिन्दुस्तान, फरवरी 18 -- झारखंड में हाथियों के विरोध का गजब मामला सामने आया है। मालगाड़ी की चपेट में आने से अपने एक बच्चे की मौत हो जाने के बाद हाथियों के झुंड ने रेलवे ट्रैक को घेर लिया। इस वजह से करीब 11 घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही ठप रही। बाद में ट्रेनों के मार्ग बदले गए। कई ट्रेनें धनबाद होकर रवाना की गईं। पूरी रात ट्रैक पर डेरा डालने के बाद सुबह में हाथियों का झुंड वहां से हटा।15 हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था झारखंड के महुआमिलान-निंद्रा स्टेशन के बीच बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर पुतरीटोला के समीप सोमवार की शाम सात बजे मालगाड़ी की चपेट में आकर हाथी का बच्चा घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। इससे नाराज हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया। इससे रेल परिचालन करीब 11 घंटे बाधित रहा। बताया जा रहा है कि करीब 15 हाथियों का झुंड ...