रांची, दिसम्बर 11 -- झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राजधानी रांची और आसपास के जिलों में अभी आनेवाले दिनों में ठंड की स्थिति बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इस दौरान कहीं कहीं शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की गई है। 13 दिसंबर से राजधानी समेत पूरे राज्य में कुहासा का प्रकोप बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। इसका प्रभाव सुबह से लेकर दिन के 11 बजे तक रह सकता है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। मौसम विभाग रांची के अनुसार राज्य में सर्द हवा का प्रवाह निरंतर जारी है। झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कनकनी बढ़ गयी है। राजधानी का न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान दो डिग्री की कमी आयी। रांची का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री रहा। यहां का न्यूनतम और अधिकतम तापमान साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.