नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने विशेष सहायक शिक्षक पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3451 रिक्त पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि यह नियुक्ति प्रक्रिया झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के माध्यम से पूरी की जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में स्थायी और सम्मानजनक सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह मौका बेहद अहम माना जा रहा है।कुल पदों का ब्योरा जेएसएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, विशेष सहायक शिक्षक के पद दो श्रेणियों में विभाजित हैं -इंटरमीडिएट प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षक: 2399 पदस्नातक प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षक: 1...