चाईबासा, फरवरी 19 -- झारखंड के चाईबासा में खौफनाक घटना सामने आई है। कुमारडूंगी में डायन बिसाही के शक में एक परिवार के तीन लोगों को पेट्रोल डाल जिंदा जला दिया गया। इसमें एक महिला और उसके एक साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि झुलसे पति ने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना को किसी और ने नहीं बल्कि पीड़ित का रिश्तेदार ने ही अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घर में जिंदा जल गए मां-बेटे घटना मंगलवार रात दस बजे कलाईया गांव की है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल गांव के ही चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि कलाईया गांव निवासी जेना बिरूवा का भाई पुसतम बिरूवा कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। मंगलवार रात अचानक उसकी मौत हो गयी। पुसतम की मौत के बाद जेना बिरूवा को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.