रांची, फरवरी 14 -- झारखंड में मौसम 2 तरह के रंग दिखा रहा है। राजधानी रांची सहित कोल्हान प्रमंडल के जिलों में दिन के दौरान मौसम गर्म हो रहा है। राज्य में अधिकतम पारा सामान्य से अधिक चल रहा है। यह कई जिलों में सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं, राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री तक नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में और दो डिग्री तक की कमी आ सकती है। इससे रात में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कोल्हान प्रमंडल के जिलों का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। विशेषकर पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 32 डिग्री को पार कर चुका है। यह शुक्रवार को 32.4 डिग्री रहा। यह भी पढ़ें- झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला चोरी में 100 करोड़ की संपत्ति जब्त यह भी पढ़ें- शराब घोटाले में विन...