रांची, अप्रैल 21 -- मौसम में एक बार फिर उलटफेर के साथ सोमवार से रांची समेत पूरे राज्य में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवा के कारण तापमान में पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी के आसार हैं। हवा की दिशा में हुए इस परिवर्तन से सामान्यत: मौसम साफ रहेगा। लेकिन गर्मी सिलसिला 25 अप्रैल तक जारी रह सकता है। हालांकि इसके बाद मौसम दोबारा करवट लेगा और आसमान में बादल डेरा डाल सकते हैं।न्यूनतम पारा भी दो से पांच डिग्री तक बढ़ा झारखंड के अन्य सभी जिलों के तापमान में एक से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, रांची समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में भी दो से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में मेदिनीनगर का तापमान सबसे अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।रांची का अधिकतम पारा 3 डिग्री उछला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.