नई दिल्ली, जुलाई 20 -- झारखंड में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। यहां के माओवादी प्रभावित बिरहोड़ेरा जंगल में शनिवार को एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) हरविंदर सिंह ने बताया कि यह अभियान हाल में क्षेत्र में माओवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद शुरू की गई तलाशी प्रक्रिया का हिस्सा था। एसपी के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला सशस्त्र पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान एक राइफल (एसएलआर), 20 कारतूस, एक इंसास राइफल की मैगजीन, एक एसएलआर मैगजीन, कोडेक्स वायर के दो बंडल और एक डेटोनेटर बरामद किया गया। गोमिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बिरहोड़ेरा जंगल में बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.