जमशेदपुर, मई 19 -- झारखंड के जमशेदपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला के गले में जिंदा मछली फंस गई थी, जिसकी जान बड़ी मुश्किल से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में बचाई गई। ईएनटी विभाग में गुरुवार को 21 साल की महिला के गले में फंसी जिंदा मछली को निकाला गया। महिला को सरायकेला-खरसांवा के रूगादिसाई, तबलापुर की रहने वाला है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने पर वह तड़प रही थी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ईएनटी विभाग के डॉक्टरों ने सक्रियता दिखाते हुए ऑपरेशन थिएटर को तैयार किया और फोरसेप्स की सहायता से महिला के गले में फंसी मछली को सफलतापूर्वक निकाल लिया। डॉ. रोहित झा ने बताया कि महिला मछली पकड़ रही थी और इसी दौरान एक मछली उसने मुंह में डाल ली, जो सरक कर गले में अटक गई। करीब डेढ़ घंटे बाद उसे अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.