रांची, जून 22 -- बंगाल में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में मानूसन फिर रफ्तार पकड़ने वाला है। इसके असर से सोमवार को पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे, जबकि 24 से 27 जून तक बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बन रहे सिस्टम के कारण सोमवार को पूरे राज्य में बादल छाए सकते हैं। संताल परगना के जिलों समेत राज्य में कही-कहीं बारिश की संभावना भी है। हालांकि, मंगलवार से अगले चार दिनों तक रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला समेत आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 23 जून को झारखंड के साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर और जामतारा जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.