रांची, अगस्त 23 -- झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए वहीं एक व्यक्ति लापता है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात सरायकेला-खरसावां जिले में एक मकान ढहने से एक महिला और उसके सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राजनगर प्रखंड के दांडू गांव में हुई इस घटना में आठ लोग घायल भी हो गए हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए राजनगर के बीडीओ मलय दास ने कि जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान महिला और उसके बेटे की मौत हो गई वहीं संतोष लोहार नामक व्यक्ति का कच्चा मकान गिरने से आठ अन्य लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब संतोष के कुछ रिश्तेदार उसके घर आए हुए थे। पुलिस ने बताया कि जिले में एक अन्य घटना में, शनिवार सुबह एक घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.