रांची, अप्रैल 10 -- भाजपा नेता अनिल महतो टाइगर की हत्या में रांची पुलिस ने अहम सुराग हाथ लगने के बाद चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी अमन सिंह, जिशान अख्तर, मनीष चौरसिया, अजय कुमार शामिल हैं। मुख्य साजिशकर्ता देवब्रतनाथ शाहदेव और अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। रांची पुलिस ने सभी आरोपियों को रांची शहर के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है। बता दें कि हत्याकांड में शामिल एक आरोपी रोहित वर्मा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को पहले ही जमीन विवाद में हत्या किए जाने के इनपुट मिले थे। इसी आधार पर जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने एक दिन पहले मामले में खुलासा करने के संकेत दिए थे। भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड की जांच में सामने आया है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.