चाईबासा, अप्रैल 6 -- चाईबासा, संवाददाता। मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा है कि राज्य में भाजपा की स्थिति काफी खराब है और अगले 25 वर्षों तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा को सत्ता से मुक्त रखने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस तरह आधी आबादी को सशक्त करने का कार्य कर रहे हैं, इसके लिए उनकी आलोचना हुई, पर यह काम चल रहा है, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा को अगले 25 वर्ष तक स्थापित करने में सहयोग करेगा। वे ढोबरोसाई स्थित एक होटल में शनिवार को झामुमो जिला समिति की ओर से आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा राज्य सरकार की ओर से चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए पार्टी में दो लाख नए सदस्य बनाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.