रांची, नवम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची सहित झारखंड में ठंड और कनकनी बनी हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट आयी है। बर्फीली हवा सिहरा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की स्थिति अगले दो दिनों के दौरान रहेगी। मंगलवार को राज्य में सबसे कम तापमान गुमला का 8.5 डिग्री रहा। राज्य के तीन जिलों का तापमान दस डिग्री से नीचे चला आया है। राजधानी और आसपास के जिलों में भी ठंड की स्थिति है। रांची का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 2.5 नीचे गिरकर 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम है। जबकि, लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री और खूंटी का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.