रांची, मार्च 14 -- झारखंड में प्रचंड गर्मी का असर दिखने लगा है। मई-जून में तपने वाले राज्य के इलाके मार्च में ही तप रहे हैं। राज्य में मार्च के महीने में ही 'आग' बरसने लगी है। कई भागों में पारा सामान्य से छह डिग्री अधिक है। जमशेदपुर के बहरागोड़ा में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रहा। ऐसे में झारखंड मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले एक हफ्ते में झारखंड में लगातार तापमान बढ़ेगा और गर्मी की मार झेलनी पडे़गी। आइए जानते हैं पूरे प्रदेश के मौसम का हाल। मौसम विभाग, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, आने वाले पांच से छह दिनों के दौरान पारा में और वृद्धि का अनुमान है। पलामू, कोल्हान में हीटवेव चल रही है। शुक्रवार और शनिवार को भी हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान बताते हैं कि अगले सप्ताह तक राज्य के कई जिलों ...