रांची, मार्च 18 -- रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि, राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के अंतराल में आंधी और मेघगर्जन जैसी स्थिति रही। हालांकि, कुछ जिलों में सोमवार को उष्ण लहर की स्थिति रही। रांची में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कोकर, बूटी मोड़, लालपुर, कांटाटोली सहित कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बूंदाबांदी के बाद शाम में ठंडी हवा चली, जिससे मौसम सुहावना रहा। इस दौरान रांची में अधिकतम 33.6 और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, राज्य के अन्य हिस्सों में भी पूरे दिनभर अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा, इसलिए पूरे राज्य में गर्मी का एहसास हुआ। पूर्वानुमान है कि 18 को मौसम साफ रहेगा। लेकिन, 19 मार्च को उत्तर-पश्चिमी भाग पलामू, गढ़वा, चतरा, को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.