पलामू, फरवरी 14 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि झारखंड में बच्चे असुरक्षित हैं। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार भी झारखंड में बालकों के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है। पलामू में भी अपराधी व्यवसाइयों से रंगदारी मांगी जा रही है। जमीन कब्जाने का भी धंधा शुरू है। लोग शिकायत नहीं कर रहे हैं क्योंकि पुलिस और सरकार पर उनका भरोसा नहीं रह गया है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। हत्या, अपरण उद्योग बने हुए हैं। राज्य में कहीं भी थोड़ा-बहुत जो विकास दिख रहा है वह केंद्र सरकार के प्रयास का प्रतिफल है। झारखंड की झामुमो-कांग्रेस की मिलीजुली सरकार को अभी सबक सिखाने का समय है। पलामू दौरे पर शनिवार को आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ विमर्श के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.