नई दिल्ली, अगस्त 29 -- झारखंड के दुमका में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां की मयूराक्षी नदी में चार किशोर डूब गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक का शव बरामद किया गया है। चारों दोस्त थे और एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। अब पुलिस ने देवघर से एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान के लिए बुलाई है। अन्य शवों की भी तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मामला दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र का है। यहां बहने वाली मयूराक्षी नदी के बापूपुर तट पर घटना हुई. मिली जानकारी के अनुसार, यहां चार दोस्त जो 16,17 साल के थे, नहाने के लिए गए थे। नहाने के काफी देर बाद जब वो वापस नहीं लौटे तो घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी। पुलिस की तलाशी के दौरान गुरुवार को दोपहर साढ़े 3 बजे के कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.