गुमला, जुलाई 26 -- झारखंड से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के गुमला जिले में पुलिसवालों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। मारे गए सभी नक्सली जेजेएमपी समूह के थे। इस एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षाबलों ने बताया कि यह घटना गुमला के घागरा में हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए झारखंड पुलिस के आईजी माइकल एस. राज ने बताया कि ऑपरेशन अब भी जारी है। यह ऑपरेशन गुमला में झारखंड पुलिस और झारखंड जगुआर ने मिलकर चलाया था। ऑपरेशन के दौरान झारखंड जनमुक्ति परिषद के उग्रवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है। पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि भाकपा (माओवादी) से अलग हुए समूह झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सदस्य घाघरा जंगल में एकत्र हुए हैं और सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रच र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.