रांची, अगस्त 21 -- झारखंड में अगले 26 अगस्त तक हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। गुरुवार को राज्य के उत्तरी भाग स्थित 11 जिलों में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार और शनिवार को पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और रांची समेत संताल परगना व उत्तरी छोटानापुर के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रांची, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, दुमका, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों तक घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। विभाग के मुताबिक, राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून सामान्य रहा। कई स्थानों पर सामान्य बारिश हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.