रांची, सितम्बर 15 -- झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जो अगले 24 से 72 घंटे तक प्रभावी रहेगा। राजधानी रांची समेत संताल परगना, कोल्हान प्रमंडल और छोटानागपुर क्षेत्र के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार दोपहर में करीब एक घंटे तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़कें और अलग-अलग मुहल्लों की गलियां जलमग्न हो गईं। इस बारिश ने नगर निगम की व्यवस्था की को बेनकाब कर दिया। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला एक ही रफ्तार में तीन बजे तक जारी रहा। इसके बाद बारिश की रफ्तार धीमी हुई, लेकिन अलग-अलग इलाकों में पानी बरसने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। वहीं, मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। देर शाम तक लगाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.