नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- मौसम विभाग के अनुसार इस बार मई महीने में दस तक मौसम अनुकूल रहने की संभावना है। इस दौरान हीट वेव चलने की संभावना कम है। इस दौरान भी प्री मानसून की सक्रियता रहेगी। इससे गर्म मौसम के बाद बादल छाएंगे और मौसम बदलाव होने के साथ ही गर्मी से राहत मिलेगी। झारखंड में इस बार प्री मानसून एक्टिविटी ने गर्म मौसम से राहत दिलाई है। बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह प्रक्रिया जोर पकड़ रही है। गर्मी बढ़ते ही झारखंड और आसपास के वातावरण में साइक्लोनिक सर्कुलेशन व अन्य सिस्टम बन रहे हैं। इससे तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। मौसम बदलाव के कारण गर्मी से राहत मिल रही है। पिछले साल अप्रैल माह में मौसम विभाग ने 12 दिन तक हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की थी। इस बार केवल मार्च के महीने में तीन दिन हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.