पलामू, मई 5 -- झारखंड के पलामू से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक हादसे में पिता-पुत्र की जलकर मौत हो गई। घटना की वजह बाप-बेटे का हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आना है। 45 वर्षीय पिता अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी बिजली के तार के संपर्क में मोटरसाइकिल आई और दोनों हादसे का शिकार हो गए। घटना हैदर नगर थाना क्षेत्र के खरगरा गांव में हुई है। थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि 45 वर्षीय पिता बिन्दु मेहता और उनका 12 वर्षीय बेटा विपिन मेहता मोटरसाइकिल पर सवार होकर जेनरेटर सेट के लिए डीजल लाने जा रहे थे। तभी उनकी बाइक 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार के चपेट में आ गई। बताया गया कि तार टूटकर सड़क के एक हिस्से को ढकने वाली नहर पर गिरे थे। चार की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह से झुलस गए। झुलसने के दौरान उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.