औरंगाबाद, जुलाई 23 -- उत्तर कोयल नहर के पानी का झारखंड प्रदेश अधिक खपत कर रहा है। इससे बिहार के किसानों को पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, मोहम्मदगंज भीम बराज से 19 सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिसमें से बिहार के नवीनगर डिवीजन को 103 आरडी पर मात्र 757 क्यूसेक पानी मिल रहा है जो 39.84 है। झारखंड 60.16 प्रतिशत पानी का उपयोग कर रहा है जबकि बिहार-झारखंड विभाजन के समय 90:10 के अनुपात में पानी बंटवारे का रोस्टर तय था। झारखंड द्वारा तय रोस्टर से छह गुना अधिक पानी का उपयोग करने से बिहार के किसान परेशान हैं। विदित हो कि अंबा डिवीजन को 23 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए 788 क्यूसेक पानी की जरूरत है। इसमें महुअरी उप-वितरणी को 120 क्यूसेक, बसडीहा को 261 क्यूसेक, कर्मा को 300 क्यूसेक, अंबा लघु नहर को 7 क्यूसेक, चोरहा और रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.