रांची, अप्रैल 7 -- झारखंड के विभिन्न हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है। IMD की मानें तो जल्द झारखंड में मौसम बदल जाएगा। रांची और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार से अगले चार दिन तक आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मंगलवार से तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर वज्रपात का येलो अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम में होने वाले इस बदलाव से लोगों को गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, अगले चार दिन तक सूबे के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश वाला मौसम रहेगा। खबर अपडेट हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.