नई दिल्ली, जुलाई 16 -- बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत लुगू पहाड़ एक बार फिर बुधवार सुबह पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान गोलियों से गूंज उठा। जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीटांड़ के जंगल में दोनों ओर फायरिंग में जहां माओवादियों की ओर से 25 लाख के इनामी झारखंड का कुख्यात नक्सली कुंवर मांझी सहित दो नक्सलियों के ढेर होने की सूचना है। वहीं पुलिस की ओर से कोबरा बटालियन के एक जवान को गोली लगने की सूचना है जिसे साथियों की ओर से सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। आधे घंटे तक फायरिंग के बाद अब रूक-रूककर फायरिंग हो रही है। नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर इलाके में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और जिला पुलिस सर्च आपरेशन चला रही थी। इसी दौरान आमना-साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.