चाईबासा, दिसम्बर 14 -- झारखंड से नक्सलियों की हिमाकत सामने आई है। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सारंडा के जंगल में रविवार को तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों के दो आईईडी धमाकों में CRPF के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल जवान कोबरा 209 बटालियन के बताए जाते हैं। घटना सारंडा जंगल के बालिबा इलाके में तब हुई जब नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों के जवान तलाशी अभियान पर निकले थे। इस तलाशी अभियान में चाईबासा पुलिस और कोबरा 209 बटालियन के जवान शामिल थे। जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे तभी दोपहर करीब 1.45 बजे हेड कांस्टेबल अलख दास आईईडी की चपेट में आ गए। धमाके में अलख दास गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना पर सुरक्षा बल के अन्य जवान लगभग 3.15 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। इसी दौरान दूसरा आईईडी विस्फोट हो गया। इसकी जद में को...