रांची, फरवरी 19 -- झारखंड सरकार ने राज्य में बालू खनन को सुव्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य के विभिन्न जिलों में कैटेगरी-II के अंतर्गत कुल लगभग 444 बालू घाट चिह्नित किए गए हैं। इनमें से झारखंड सैंड माइनिंग रुल्स-2025 के तहत 298 बालू घाटों की ई-नीलामी की प्रक्रिया संबंधित जिलों में पूरी कर ली गई है। यह जानकारी बजट सत्र के पहले दिन सदन में रखी गई एक्शन टेकन रिपोर्ट में दी गई है। शीतकालीन सत्र के दौरान विधायक शशि भूषण मेहता ने बालू के अवैध खनन पर रोक लगाने के संबंध में सवाल पूछा था। इस पर प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने जवाब दिया था। रिपोर्ट में खान एवं भूतत्व के हवाले से जानकारी दी गई है कि शेष 146 बालू घाटों की ई-नीलामी प्रक्रिया फिलहाल प्रक्रियारत है। इन घाटों के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.