रांची, फरवरी 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी सहित कोल्हान प्रमंडल के जिलों में दिन के दौरान मौसम गर्म हो रहा है। राज्य में अधिकतम पारा सामान्य से अधिक चल रहा है। यह कई जिलों में सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं, राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री तक नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में और दो डिग्री तक की कमी आ सकती है। इससे रात में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कोल्हान प्रमंडल के जिलों का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। विशेषकर पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 32 डिग्री को पार कर चुका है। यह शुक्रवार को 32.4 डिग्री रहा। वहीं मेदिनीनगर, जमशेदपुर, सरायकेला आदि जिलों के तापमान भी 30 डिग्री से अधिक रहे। इन सभी जिलों का तापमान सामान्य से अधिक है। शुक्रवार को रांची का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.