रांची, मई 15 -- रांची समेत राज्य में शुक्रवार से मौसम में बदलाव के कारण गर्मी से राहत मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। अगले चार दिनों में कोल्हान,संताल के जिलों समेत रांची, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ छिटपुट बारिश होगी। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक,राज्य में मानसून आने तक प्री मानसून गतिविधि जारी रह सकती है। वहीं,अगले दो दिनों में पलामू,गुमला और लोहरदगा में गर्मी बढ़ सकती है। पलामू का तापमान 43 से 44 डिग्री तक जा सकता है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को उमस भरी की गर्मी रही। आसमान में हल्के बादल छाए रहने और अधखिली धूप के कारण यहां चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार,बिहार के पूर्वी भाग पर केंद्रित सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.