दुमका, सितम्बर 20 -- झारखंड में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घर में घुसकर एक महिला और उसकी पोती की हत्या कर दी। हैरत की बात है कि घटना के समय घर में मौजूद 6 महीने की बच्ची पूरी तरह सुरक्षित पाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झारखंड के दुमका जिले में 71 साल की एक महिला और उसकी पोती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोना बास्के और उनकी 20 साल की पोती सोना मुर्मू के शव शुक्रवार रात शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के अमचुआ गांव में उनके घर में मिले। मुर्मू के पति राजू सोरेन ने दावा किया कि वह दोपहर में फुटबॉल खेलने गए थे। जब वह शाम को घर लौटे तो दोनों के शव पड़े थे। राजू अपने ससुराल में रहते हैं। शिकारीपाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी अमित कुमार लाकड़ा ने कहा कि हम मामले की जांच कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.